पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – देवीपाटन मंडल के सबसे बड़े और ऐतिहासिक पर्व कजरी तीज मेला दुख हरंनाथ को लेकर जिला प्रशासन प्रशासन संपूर्ण तैयारी में जुटा हुआ है पर्व पर इस बार आस्था का महा सैलाब उमड़ने वाला है, प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक इस वर्ष करीब 12 लाख से ज्यादा कांवरियों के सरयू घाट पर पहुंचने की संभावना है। भीड़ के इसी अनुमान को देखते हुए सोमवार को उपजिलाधिकारी कर्नलगंज कुमार सत्यम जीत ने कटरा घाट स्थित सरयू घाट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाट पर पहुंचते ही दिए सख्त निर्देशउपजिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ राजस्व निरीक्षक ईश्वर शरण तिवारी, लेखपाल विकास सिंह,लेखपाल विजय कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।उप जिला अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान घाट की साफ-सफाई, स्वास्थ्य टीम की तैनाती, नदी में खतरे वाले स्थानों पर बैरिकेटिंग, गोताखोरों की व्यवस्था, प्रकाश और पेयजल जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहनता से जांच की और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर संबंधित की जिम्मेदारी तय होगी ।







