दुर्गा पूजा-दशहरा की तैयारियों पर मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा सख्त, सुरक्षा-सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:मूर्ति स्थापना से विसर्जन तक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता अयोध्या दुर्गा पूजा और दशहरा आस्था, श्रद्धा, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। इन पावन पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त राजेश कुमार और डीआईजी सोमेन वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन और रावण दहन तक सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकें और त्योहारों का उल्लास कायम रहे।बैठक में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।मंडलायुक्त राजेश कुमार के निर्देश: पर्वों की गरिमा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के सभी आयोजन गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाएं। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें।उन्होंने रामलीला स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती सुनिश्चित करने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील गीत-संगीत पर प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।मंडलायुक्त के प्रमुख दिशा-निर्देश रामलीला स्थलों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती सुनिश्चित की जाए।धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गरिमा बनाए रखते हुए अश्लील गीत-संगीत पर प्रतिबंध लागू कराया जाए।सभी विभाग सुरक्षा और जनसुविधाओं की तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी करें।त्योहारों के दौरान शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं।डीआईजी सोमेन वर्मा के निर्देश: सुरक्षा व्यवस्था में न रहे कोई चूकडीआईजी सोमेन वर्मा ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने एआरटीओ विभाग को मूर्ति विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की अनिवार्य जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। भंडारा स्थलों पर भी पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे।डीआईजी के प्रमुख दिशा-निर्देश मूर्ति विसर्जन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की अनिवार्य जांच कराई जाए।भंडारा स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर कमियों को समय रहते दूर किया जाए।
विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित आवागमन के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें।श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, मार्गों के कार्य समय से पूरे कराने के निर्देशजिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्राप्त नई शिकायतों और विवादों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिक्रमा मार्गों और मूर्ति विसर्जन मार्गों पर चल रहे कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर जोर दिया, ताकि त्योहारों के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने और आयोजन समितियों के साथ संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।विसर्जन स्थलों का मोटरसाइकिल से निरीक्षण करेंगे अधिकारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और उपजिलाधिकारियों को मूर्ति विसर्जन स्थलों का मोटरसाइकिल से निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों का भौतिक सत्यापन करने और सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर कराने पर जोर दिया।पडालों में सीसीटीवी, सड़कों की मरम्मत और यातायात प्रबंधन पर जोर
बैठक में तहसीलवार दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मूर्ति स्थापना या विसर्जन को लेकर जहां विवाद अथवा संवेदनशीलता की स्थिति है, वहां समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए। मूर्ति स्थापना समितियों और मूर्तिकारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।विसर्जन घाटों पर भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना तैयार करने, प्रत्येक थाने पर गोष्ठी आयोजित कर यातायात डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों की सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मार्गों और आयोजन स्थलों पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने, सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन रावण दहन स्थलों का समय से निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुतलों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। उनमें प्रयुक्त होने वाली आतिशबाजी सीमित मात्रा में और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार ही लगाई जाए। नामित नोडल अधिकारी अपने आवंटित स्थलों का नियमित निरीक्षण करते रहें और किसी भी कमी को तत्काल दूर कराएं।प्रशासन का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था, पर्वों की गरिमा और सामाजिक सौहार्द के साथ जनसुरक्षा भी सुनिश्चित रहे। समयबद्ध तैयारियों, प्रभावी यातायात प्रबंधन और विभागीय समन्वय के माध्यम से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *