देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं — अनिल विज

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अमेरिका ईरान युद्ध समाप्ति को लेकर चल रही बातचीत पर बयान देते हुए कहा कि ‘‘ये अच्छी बात है, कि युद्ध के बजाए समझौते से मामला हल किया जाए। अभी तक के संकेतों के मुताबकि ये समझौता लगभग तय माना जा रहा है, अगर तय हो जाता है तो भारत को भी इससे काफी फायदा होगा क्योंकि भारत का 25 से 30 प्रतिशत पेट्रोलियम मध्य-पूर्व के देशों से आता है और युद्ध की वजह से वो रुका हुआ था’’। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे तीन नाविकों का बलिदान हुआ था। अगर ये रास्ते खुल जाते है तो भारत का पेट्रोलियम मिलने में आज रही दिक्कत से निजात मिलेगी।

विज आज अम्बाला छावनी में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियां होना जरूरी, हरियाणा में एसआईआर शुरू होने का हम स्वागत करते हैं – अनिल विज

हरियाणा में आज से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसआईआर चुनावी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। पिछले कई साल से यह हुआ नहीं था जिस कारण मतदाता सूचियों में त्रुटियां आ गई। जो लोग एक जगह से दूसरी जगह चले गए उनके नाम नहीं कटे, जिनकी 2002 के बाद मृत्यु हुई उनके वोट नहीं कटी, बहुत सारे लोग ऐसे भी है जिन्होंने गलतियां कर के अपने नाम जुड़वाए है जबकि वो मतदाता है नहीं। इसलिए चुनाव आयोग का यह संवैधानिक अधिकार है कि देश में स्वच्छ प्रजातांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक मतदाता सूचियों पर चुनाव कराए जाए और हम इसका स्वागत करते हैं और हर नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए। बीएलओ हर घर जाएंगे और उन्हें सही जानकारी देनी चाहिए ताकि सूचियां ठीक बन सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *