नगर कोतवाल मनोज शर्मा को हटाने की मांग, यश त्रिपाठी को सपा ने सौंपा ज्ञापन

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा को हटाने की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी नगर यश त्रिपाठी को सौंपा। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में सपा ने आरोप लगाया कि कोतवाली नगर में पीड़ितों की शिकायतों पर निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो रही है और आम लोगों को अपने जायज कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में मनोज शर्मा की पूर्व तैनाती वाले थानों का हवाला देते हुए उनके कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कोतवाली नगर में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने से पुलिस विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। पार्टी ने मांग की कि प्रभारी निरीक्षक को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में जनता से सीधे जुड़े किसी थाने की जिम्मेदारी न दी जाए।सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के मुताबिक, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि यदि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन को गंभीरता से लेकर कार्रवाई नहीं की तो पार्टी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के नेतृत्व में अगली रणनीति तय करते हुए कोतवाली नगर का घेराव करेगी।इस दौरान महासचिव हामीद जाफर मीसम, उपाध्याय चौधरी चंद यादव, राम अचल यादव, शावेज जाफरी, संजय सिंह, राकेश पांडेय, सूरज वर्मा, रियाज अहमद, लाल बहादुर शुक्ला, अपर्णा जायसवाल, जगन्नाथ यादव, शक्ति जायसवाल, बृजेश सिंह चौहान, वीरेंद्र गौतम, विजय यादव, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।नोट: यह खबर समाजवादी पार्टी के प्रेस नोट में लगाए गए आरोपों और दावों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस/प्रशासन का पक्ष या जवाब मिलने पर उसे प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाएगा। मीडिया कर्मी अथवा मीडिया संस्थान लगाए गए आरोपों की सत्यता के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *