नगर कोतवाल मनोज शर्मा पर सपा का हमला, एसएसपी को ज्ञापन के बाद घेराव की तैयारी

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह)अयोध्या : फैजाबाद नगर कोतवाली में कथित भ्रष्टाचार और पीड़ितों को न्याय न मिलने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के नेतृत्व में पार्टी जल्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगी। इसके बाद भी आरोपों और शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो नगर कोतवाली के घेराव का ऐलान किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने प्रेस नोट के माध्यम से नगर कोतवाल मनोज शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कालांदर थाना से लेकर अयोध्या कोतवाली और वर्तमान नगर कोतवाली तक जहां-जहां मनोज शर्मा तैनात रहे, वहां कथित तौर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती रही हैं। सपा का आरोप है कि पीड़ितों को न्याय के लिए लगातार दौड़ाया जाता है और वे परेशान होकर घर बैठने को मजबूर हो जाते हैं। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने भी नगर कोतवाल पर आर्थिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष मामला उठाया जाएगा।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि महानगर कमेटी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगी। इसके बाद भी कथित भ्रष्टाचार और पीड़ितों की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी नगर कोतवाली के घेराव का कार्यक्रम घोषित करेगी। यह खबर समाजवादी पार्टी की ओर से जारी प्रेस नोट में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नगर कोतवाल मनोज शर्मा या पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई पक्ष/प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। मीडिया कर्मी और संस्थान इन आरोपों की सत्यता के लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी या दायित्व नहीं लेते हैं। प्रशासन की ओर से कोई पक्ष या स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर उसे भी संस्थान में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *