नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इसके चलते नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में जल प्रवाह बढ़ने की संभावना है।जानकारी के अनुसार, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में कुल संभावित जल प्रवाह लगभग 601 क्यूमेक्स रहेगा, जिसमें रेडियल गेट से छोड़ा जाने वाला 520 क्यूमेक्स तथा एसएफटी से 81 क्यूमेक्स पानी शामिल है।अधिकारियों के अनुसार यदि बांध में पानी की आवक (Inflow) में और वृद्धि होती है, तो स्थिति के अनुसार अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। परियोजना प्रमुख ने आमजन से नदी-नालों तथा जल प्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस अवधि के दौरान विशेष सावधानी बरतें और नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। सूचना को वेब पेजों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करने का अनुरोध किया गया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *