पंचकूला (दिव्या राणा ):अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा)निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर वार्ड-10, अभयपुर में युवा समाजसेवी अंकुश निषाद एवं उनकी टीम द्वारा श्रद्धालुओं, राहगीरों, प्रवासी मजदूरों तथा स्थानीय नागरिकों के लिए मीठे शरबत की विशाल छबील का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने शीतल मीठे शरबत का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। क्षेत्रवासियों ने इस जनसेवा की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।इस अवसर पर अंकुश निषाद ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, दया और परोपकार का भी संदेश देती है। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल जल एवं मीठा शरबत पिलाना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवनभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।अंकुश निषाद पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन एवं सहयोग कर वे समाज के विभिन्न वर्गों की सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा से जोड़कर जनहित के कार्यों में सहभागी बनाना है।अंकुश निषाद की समाज सेवा की प्रेरणा उनके पिता एवं पंचकूला नगर निगम के पूर्व पार्षद सुभाष निषाद से मिली है। सुभाष निषाद वर्षों से जनसेवा, सरल स्वभाव और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों, जरूरतमंद परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हरसंभव सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। आज भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सामाजिक अथवा व्यक्तिगत समस्या होने पर बड़ी संख्या में लोग सबसे पहले सुभाष निषाद के पास पहुंचते हैं। उनकी सेवा भावना, सहज उपलब्धता और जनविश्वास ने उन्हें क्षेत्र में एक सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है। अंकुश निषाद भी अपने पिता के इन्हीं आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं।उपस्थित लोगों ने कहा कि अंकुश निषाद अपने पिता के आदर्शों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके ऐसे सेवा कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।इस सेवा अभियान को सफल बनाने में रवि गुप्ता, अनिल साहनी, वीरेश गुप्ता, भोला गुप्ता, राजेश, आकाश, संजीव, परमजीत, सोनू, देवेंद्र सिंह, सतीश एवं सोनू कुशवाहा सहित टीम अंकुश के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।







