निर्झर वाटिका में सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश, महापौर ने किया निरीक्षण

पंचकूला (रिपोर्टर दिया / नेहा) : पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के अधिकारियों के साथ सेक्टर-5 स्थित निर्झर वाटिका का निरीक्षण किया और पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्याम लाल बंसल ने कहा कि वह स्वयं प्रतिदिन सुबह इस पार्क में सैर करने के लिए आते हैं और यहां आने वाले लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख पार्कों में नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है।

पार्क में मौजूद लोगों ने महापौर और अधिकारियों को शौचालयों की अव्यवस्था सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। इस पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों को व्यवस्थित किया जाए और उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पार्क में लगे फाउंटेन की व्यवस्था को दुरुस्त करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने तथा म्यूजिक सिस्टम को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

श्याम लाल बंसल ने कहा कि पार्क की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ और सुखद वातावरण मिल सके। उन्होंने पार्क में लगे अंब्रेला (छायादार शेड) की मरम्मत करवाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्झर वाटिका पंचकूला के प्रमुख पार्कों में से एक है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सैर, व्यायाम और मनोरंजन के लिए आते हैं। इसलिए पार्क की सभी सुविधाएं बेहतर स्थिति में होना जरूरी है। इस अवसर पर पीएमडीए की एक्सईएन (बागवानी) निधि भारद्वाज, एसडीओ (बागवानी) दिनेश कांबोज, जूनियर इंजीनियर जतिन शर्मा, ठेकेदार जतिन गोयल तथा पूर्व अधिशासी अभियंता एन.के. पायल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *