गोंडा (हनुमान शरण पांडे):इफको गोंडा के तत्वाधान में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर में इफको नैनो उर्वरक आधारित बिक्री केंद्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.के.वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने बिक्री केंद्र प्रभारियों एवं कृषकों से फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग का आवाह्न किया । उन्होंने बताया कि उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की सेहत खराब हो रही है । राजकुमार क्षेत्रीय प्रबंधक इफको ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने जैव उर्वरकों द्वारा बीज शोधन एवं बीज उपचार,गेहूं व शरदकालीन गन्ना के साथ सरसों आदि की सह फसली खेती,गेहूं एवं सरसों की वैज्ञानिक खेती आदि, डॉ. डी.के.श्रीवास्तव वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन ने कार्बनिक खादों का प्रयोग एवं महत्व, डॉ. अजीत सिंह वत्स फसल सुरक्षा वैज्ञानिक ने एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन,डा.हनुमान प्रसाद पांडे मृदा वैज्ञानिक ने मृदा परीक्षण एवं हरी खाद की खेती,डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता ने मिश्रित मत्स्य पालन तकनीक की जानकारी दी । अतर सिंह क्षेत्र अधिकारी इफको ने नैनो उर्वरकों के पर्णीय छिड़काव,हर्षित रंजन इफको एमसी ने इफको के खरपतवारनाशी व फसल सुरक्षा रसायनों एवं शशांक मिश्रा फील्ड असिस्टेन्ट इफको एमसी ने इफको ई बाजार की जानकारी दी । विभाकर तिवारी एसएफए ने प्रदर्शनी लगाकर उत्पादों की जानकारी दी । इस अवसर पर बिक्री केंद्र प्रभारियों अशोक कुमार चौधरी, पंकज सिंह,मो.शकील,रविशंकर पांडे,जगत नारायण सिंह आदि सहित प्रगतिशील कृषकों रामसागर वर्मा,बहाऊलाल यादव, श्रीमती सुनीता यादव,बालिका शर्मा आदि ने प्रतिभाग कर इफको उत्पादों एवं खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।






