पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के बार काउंसिल के मेंबर्स ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर लगाया अमृतसर पुलिस पर निष्पक्ष जांच में लापरवाही का आरोप, पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने उठाई आवाज

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ : (राकेश मिश्रा) पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने अपने साथी अधिवक्ता ईश्वरजोत सिंह (मोगा) के समर्थन में अमृतसर ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

अधिवक्ता ईश्वरजोत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अमृतसर ग्रामीण को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 जून को थाना राजा सांसी के अंतर्गत कुकरावाला पुलिस चौकी के निकट उनके साथ मारपीट की गई और उनकी लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर छीन ली गई। उनका कहना है कि शिकायत, 112 इमरजेंसी कॉल और मेडिकल जांच होने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ राजनीतिक प्रभाव के कारण जांच प्रभावित हो रही है तथा उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच, लाइसेंसी हथियार की बरामदगी, सीसीटीवी फुटेज और 112 कॉल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा जांच किसी स्वतंत्र अधिकारी से कराने की मांग की है।

बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि एक अधिवक्ता की शिकायत पर भी समय पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती तो यह न्याय व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष एवं कानून के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *