पितृ मास की नवमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने की गौ सेवा

पंचकूला (राजकुमार): 4 अक्टूबर श्राद्ध दिवस की नवमी तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में गौ चारे की सेवा दी।जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया। भावना गुप्ता ने गौ माता की सेवा कर अपना जन्मदिन ट्रस्ट के साथ मनाया।गौ माता की सेवा के समय राकेश गोयल, विजय गर्ग, भावना गुप्ता, विकास गोयल, अभिषेक गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आर सी गुप्ता, विजय रानी गुप्ता, ईवा गुप्ता, आन्या गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, निपुण बंसल, दिनेश सिंगला, नितिन अग्रवाल, राहिनी गोयल, प्रांजय गोयल, हर्षिल गोयल, सोहम बंसल, मनोज कुमार एवं गिरीजेश राय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।सभी ने अपने पित्रों का ध्यान कर उन्हें प्रणाम किया और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और गौ माता से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *