पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की अगुवाई में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा, कई दुकानों से प्रतिबंधित सामग्री बरामद

पंचकूला। शहर को नशामुक्त बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की अगुवाई में पुलिस टीमों द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सप्लाई पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा पानवाड़ी, खोखे और अन्य संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी एवं जांच की जा रही है।पुलिस की टीमों ने आज भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई दुकानों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित सामग्री बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखना है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित स्थानों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पंचकूला पुलिस द्वारा विशेष रूप से उन स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, जहां युवाओं के नशे की चपेट में आने की आशंका रहती है। पुलिस का प्रयास है कि नशीले पदार्थों की उपलब्धता को रोकने के साथ-साथ समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता भी बढ़ाई जाए।पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई को केवल छापेमारी तक सीमित न रखते हुए नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि पंचकूला में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पंचकूला पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई से संबंधित कोई जानकारी है तो पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस और आमजन के सहयोग से ही शहर को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के अभियान को और मजबूत किया जा सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

    नई दिल्ली, तानिया रोहिल्ला:-एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘अमन उत्सव बाय एहसास’ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, समरसता और समावेशिता…

    14 कोसी मार्ग की बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिले अखिलेश यादव, नौ परिवारों को एक-एक लाख की सहायता

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *