प्रवीण शर्मा टीटू ने नागपंचमी के उपलक्ष्य में लगाया खीर और मालपुड़े का लंगर

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–नागपंचमी और सावन माह के तीसरे सोमवार के शुभ अवसर पर सेक्टर 37 स्थित परशुराम भवन के सामने खीर और मालपुड़े और आलू की सब्ज़ी का लंगर लगाया गया। लंगर प्रसाद का यह आयोजन भगवान शिव के अनन्य भक्त और समाजसेवी प्रवीण शर्मा टीटू और उनके परिवार की तरफ से लगाया गया था। लंगर प्रसाद वितरण से पहले प्रवीण शर्मा टीटू और उनके परिवार द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और प्रसाद का भोग लगाने के बाद भक्तों में बांटा गया। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रेसिडेंट हरमोहिंदर सिंह लक्की भी इस अवसर पर भी विशेष रूप से उपस्थित थे, उन्होंने भी लंगर प्रसाद वितरण में सेवा निभाई। लोगों ने भी लंगर प्रसाद श्रद्धाभाव से ग्रहण किया और हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए।इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यों संगीता शर्मा,प्रवेश क़ुर्ल, श्रेया आहलूवालिया, समीर गुप्ता, दीप्ति शर्मा, कांग्रेस नेता अच्छे लाल और विक्टर सिद्धू सहित वेंकटेशन ने भी लंगर सेवा में योगदान दिया।समाजसेवी प्रवीण शर्मा टीटू ने बताया कि पवित्र सावन माह चल रहा है। आज तीसरे सोमवार के दिन नाग पंचमी का भी संयोग बना है। इसी पावन अवसर पर आज प्रभु भक्तों के लिए लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। आज श्रद्धा के साथ खीर- मालपुड़े और आलू की सब्ज़ी का लंगर व प्रसाद बांटा गया है, जो सावन महीने का एक पारंपरिक और लोकप्रिय प्रसाद है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *