फसल पंजीकरण के लिए फिर से खुला ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा सरकार ने खरीफ-2026 सीजन के दौरान ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराने से वंचित रह गए किसानों को राहत प्रदान करते हुए एक और अवसर दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस पोर्टल को 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पुनः खोला जाएगा। इस अवधि में सभी पात्र किसान अपनी कृषि भूमि एवं फसल विवरण संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं या अपने संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। किसानों द्वारा दर्ज किए गए भूमि एवं फसल विवरण का सत्यापन उपग्रह आंकड़ों (सैटेलाइट डेटा) तथा संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग व मौका निरीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि पोर्टल पर किया गया फसल-पंजीकरण सत्यापन-प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत ही मान्य होगा। राज्य सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे पंजीकरण के समय अपनी भूमि और फसल से संबंधित पूर्ण व सही जानकारी ही दर्ज करें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया तथा बाद में फसल बेचने के समय किसी प्रकार की कठिनाई न आए। 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को फसल पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *