मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 जून को मोरनी में सुनेंगे जनसमस्याएं

पंचकूला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 3 जून को पंचकूला के मोरनी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई के साथ-साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के सदस्यों से भी संवाद करेंगे। हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है।उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनसुनवाई के दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी देंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आयुष, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन

    पंचकूला, 9 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं महानिदेशक आयुष विभाग श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार 21 जून…

    मुख्यमंत्री ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

    पंचकूला , 9 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *