भाजपा नेत्रियों ने कांग्रेस सांसद के इस्तीफे और पार्टी से निष्कासन की मांग की

पंचकूला (राज कुमार): जिला संगठन की सैकड़ो महिला मोर्चा नेत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ और आम नागरिको ने जेएनयू की 11 छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया, ‘कांग्रेस पार्टी शर्म करो’ के नारे लगाए और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद के तत्काल इस्तीफे और कांग्रेस पार्टी से निष्कासन की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, विधायिका शक्ति रानी शर्मा, महापौर श्याम लाल बंसल, चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबली शर्मा, पवन कुमारी, अनुराधा वर्मा, सरु डिमरी, पुष्पा सिंहरोहा, पम्मी कोहली, सुनीता नेगी, दीपा शाही, कमला श्रीवास्तव, क्षमा शर्मा, मीनाक्षी, उर्मिल, सुनीता नेगी, रीता पांडेय, वंदना जिंदल, जिला महामंत्री जय कौशिक, उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा सहित तमाम नेता उपस्थित रहे।इस मौके पर कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा इस मामले में अपने सांसद के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की बजाए चुप्पी साधना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावों में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा लगाती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी के सांसद पर नारी उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप सामने आने पर चुप्पी साध लेती है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात केवल मंचों और भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    धर्म नगरी पंचकूला में मंगलवार 13 अक्टूबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पांच विशाल भंडारे लगाए।

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में मंगलवार 13 अक्टूबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पांच विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य भगवान सिंगला (#10,…

    राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

    पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *