महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन के साथ हुई। चिनार होम्स मार्केट कॉम्प्लेक्स, पीरमुछल्ला में आयोजित भूमि पूजन के दौरान प्रभु श्रीराम का स्मरण कर रामलीला के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की गई। संस्था की ओर से आयोजित इस विशेष रामलीला में 108 महिलाएं और बेटियां रामायण के विभिन्न पात्रों को जीवंत करेंगी। महिला सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को समर्पित यह आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक चिनार होम्स, पीरमुछल्ला में होगा। इसकी खासियत यह है कि भगवान राम, माता सीता, रावण और हनुमान सहित सभी प्रमुख पात्रों का मंचन महिलाएं ही करेंगी। डिजिटल तकनीक के माध्यम से रामलीला को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

    चंडीगढ़:- आज सेक्टर 22-B में गुरुसाहिब जी की अरदास के उपरांत पानी की निकासी वाली पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू करवाया गया। क्षेत्र के कई मकानों में पिछले काफी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *