यह अभियान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से शुरू हुआ उस दिन वहां की पवित्र मिट्टी से भरे कलश पूजन करके देशभर के राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपे गये इस अभियान का उद्देश्य संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2016 में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर जाकर शीश नवाया और विकास का संकल्प व्यक्त किया वर्ष 2019 में जन्मस्थली के विस्तार और विकास की बड़ी परियोजना की आधारशिला रखी गई इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने 12 अगस्त, 2023 को मध्य प्रदेश के सागर में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक और संग्रहालय की आधारशिला भी रखी उन्होंने फरवरी, 2024 में उनकी जन्मस्थली पर लगभग 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया इसी अवसर पर लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास संग्रहालय और पार्क की आधारशिला रखी गई हरियाणा में भी कुरुक्षेत्र के उमरी में 5 एकड़ भूमि पर भव्य गुरु रविदास धाम बना रहे हैं इस परियोजना पर लगभग 124 करोड रुपए की लागत आएगी इस परिसर में रविदास जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापन भी की जाएगी गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा हरियाणा में 4 अगस्त 2026 को पहुंची इस कलश यात्रा के स्वागत में 5 अगस्त को गुरुग्राम में माता शीतला मंदिर के परिसर में भव्य समारोह का किया गया आयोजन यह समरसता यात्रा आगामी 5 नवंबर 2026 तक चलेगी- मुख्यमंत्री इस महान सदन के सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध कि इस यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करें यह सदन श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहे कार्यक्रमों में सभी से भाग लेने का करता है आह्वान यह सदन संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी द्वारा मानव मात्र के लिए दी गई शिक्षाओं को याद करते हुए करता है उन्हें नमन साथी उनके 650वें प्रकाश पर्व पर समर्पित देशव्यापी गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान को गरिमा पूर्ण ढंग से मनाने का लेता है प्रण इस सम्मानित सदन के सम्मुख गहन श्रद्धा के साथ प्रदेश के लोगों की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इस प्रस्ताव को सर्व समिति से पारित करने का करता हूं






