मेरू सेवा समिति ने योग शिक्षकों को किया सम्मानित

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला : (रूपेश त्रिवेदी) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर 12-ए स्थित पार्क में मेरू सेवा समिति द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा के राजनयिक सचिव श्री तरुण भंडारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती अनुराधा पुरी उपस्थित रहीं। इसके अलावा पार्षद श्री राकेश जगोता, समाजसेवी श्री सतपाल गुप्ता, श्री एस.पी. गोयल सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।समिति की संस्थापक श्रीमती चारु तायल एवं श्रीमती मुदिता शर्मा के नेतृत्व में डिंपल लांबा, एकता गुप्ता, शिवानी अग्रवाल, ईशान तायल और आदर्श अग्निहोत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। मंच का संचालन श्री मनोज कुमार ने किया।इस अवसर पर योग के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले 15 शिक्षकों को “बेस्ट योग टीचर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। इनमें अंशु गर्ग, रेनू गोयल, इंदु शर्मा, मनीषा गुप्ता, बिंदु शर्मा, एकता गुप्ता, मीना वर्मा, बनारसी दास, भीम सैन कटकर, इंदु वर्मा, इंदु बाला, राज सिंह दहिया, राकेश, प्रेम चंद और एस.पी. धवन शामिल रहे।वक्ताओं ने सभी से नियमित योग अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन जलपान, धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *