मोहाली में विशेष बैठक, सतबीर वर्मा ने नामदेव गुरु पर्व में शामिल होने की अपील की

मोहाली, तानिया रोहिल्ला। दुर्गा मंदिर, फेज़-6, मोहाली में समाज के विशिष्ट सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश अध्यक्ष सतबीर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नामदेव सभा, चंडीगढ़ के प्रधान ओम प्रकाश तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 18 अक्टूबर 2026 को श्री नामदेव भवन, सेक्टर-21, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले नामदेव गुरु पर्व के संबंध में समाज के सदस्यों को जानकारी देना तथा उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी भी साझा की गई।मुख्य अतिथि सतबीर वर्मा ने अपने संबोधन में समाज के सदस्यों से नामदेव गुरु पर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने समाज के लोगों के बीच आपसी एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने, महापुरुषों की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सतबीर वर्मा ने उपस्थित सदस्यों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी नामदेव गुरु पर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान मनोज रोहिल्ला, एडवोकेट ने संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा उनसे जुड़ी चमत्कारिक घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने श्री नामदेव जी के आध्यात्मिक योगदान और उनके आदर्शों का उल्लेख करते हुए समाज के सदस्यों से समानता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर रोहिल्ला सभा, चंडीगढ़ के प्रधान रोहतास रोहिल्ला, उपप्रधान मनोज रोहिल्ला, रामपाल रोहिल्ला, जसबीर सिंह रोहिल्ला, उमाकांत तिवारी, मेंबर प्रदेश कार्यकारिणी, पंजाब, अनिल कुमार गुड्डू, मंडल अध्यक्ष, मोहाली, परमजीत कौर, नरिंदर कुमार, टिंकू, ए.पी. भारद्वाज सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक मनोज रोहिल्ला, एडवोकेट एवं उपप्रधान, रोहिल्ला सभा, चंडीगढ़ ने मुख्य अतिथि सतबीर वर्मा तथा बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के लोगों से 18 अक्टूबर को श्री नामदेव भवन, सेक्टर-21, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले नामदेव गुरु पर्व में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *