राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कृतिका ने हासिल किया पांचवां स्थान

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या: सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में साकेत महाविद्यालय, अयोध्या की छात्रा कृतिका अग्रवाल ने पांचवां स्थान हासिल कर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से 126 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन प्रतिभागियों—कृतिका अग्रवाल, पुष्पेंद्र उपाध्याय एवं आर्या सिंह—ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमें कृतिका अग्रवाल ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति के दम पर पांचवां स्थान प्राप्त किया।कृतिका की इस उपलब्धि पर मुख्य नोडल अधिकारी एवं साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी, उप नोडल अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार सहित महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कृतिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महाविद्यालय परिवार ने कहा कि राज्य स्तरीय मंच पर कृतिका की उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल, रचनात्मक सोच और देश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार रखने का अवसर मिलता है।
यह जानकारी महाविद्यालय के सह मीडिया प्रभारी डॉ. रामलाल विश्वकर्मा ने दी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *