राहुल गांधी के मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती, प्रभारी संजय दत्त ने की मुलाकात

चंडीगढ़(राज कुमार ):हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच उठाने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए संजय दत्त ने बताया कि राहुल गांधी ने हरियाणा की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य मजबूत, सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा संगठन तैयार करना है, जिसके लिए प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद एवं संगठन विस्तार का अभियान जारी रहेगा।
संजय दत्त ने कहा कि हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कई दिनों तक पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की थी। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनता के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संघर्ष करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, गतिशील एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को नई गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *