राहुल गांधी के विरूद्ध एफआईआर के विरोध में दिखाएंगे एकजुटता

चंडीगढ़, तानिया रोहिल्ला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के कार्यक्रम के बाद समारोह स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस ने आठ सितंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यवान गहलोत, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सोमिल संधू तथा अन्य युवा कांग्रेस नेताओं ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह घेराव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के अपमान, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में तथा एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने की मांग को लेकर किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष शुभम नाहर, सुमित मढाण समेत कई नेता मौजूद थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *