लुधियाना, (तानिया रोहिल्ला): लुधियाना के हैबोवाल खुर्द स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बुधवार को स्कूल के हेड टीचर हरजीत ग्रेवाल (49) की कक्षा में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह रोजाना की तरह स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का जायजा लेने के लिए कक्षाओं का निरीक्षण कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह स्कूल पहुंचने के बाद हरजीत ग्रेवाल ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और दो कक्षाओं में पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय से जुड़े काम निपटाए। दोपहर करीब 12:40 बजे वह स्कूल की प्री-प्राइमरी कक्षा में पहुंचे। यहां बच्चों और अध्यापिका से बातचीत के दौरान उन्होंने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की।कक्षा में मौजूद एक अध्यापक ने उन्हें पानी देने की कोशिश की। पानी का गिलास हाथ में लेते ही वह अचानक जमीन पर गिर गए। घटना के बाद स्कूल के अन्य शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने उन्हें संभालने के साथ सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें नजदीकी मोहल्ला क्लिनिक ले जाया गया और एंबुलेंस की मदद से डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।साथी शिक्षकों के अनुसार, हरजीत ग्रेवाल स्कूल की जिम्मेदारियों के अलावा एसआईआर और ड्रग सर्वे से संबंधित ड्यूटी भी निभा रहे थे। बताया गया कि वह अपनी सरकारी जिम्मेदारियों को लेकर काफी गंभीर रहते थे और सभी ड्यूटियां नियमित रूप से पूरी कर रहे थे।हरजीत ग्रेवाल अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। उनका बेटा खेती का काम संभालता है, जबकि बेटी कनाडा में पढ़ाई कर रही है। उनके दो बड़े भाई भी हैं। हेड टीचर की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य डीएमसी अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटियाला के प्रतिष्ठित स्कूल में कई छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका
पटियाला(तानिया रोहिल्ला): पटियाला के एक प्रतिष्ठित स्कूल में मंगलवार को कई छात्रों के अचानक बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का संभावित मामला…





