विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से‌ की मुलाकात


पानीपत (सन्नी कथूरिया ): हरियाणा सरकार के नशा मुक्ति हरियाणा अभियान को जिले में जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में सोमवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ से मुलाकात कर अभियान को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू करने का आग्रह किया।उपायुक्त ने डॉ हरीश ने प्रतिनिधियों के सुझावों की सराहना करते हुए अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। संस्थाओं की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट संदीप जिंदल ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नशा मुक्ति हरियाणा कार्यक्रम में पानीपत से लगभग 50 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की थी। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण और समाज की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।संदीप जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दो महत्वपूर्ण सुझाव प्रमुख रूप से सामने आए। पहला, प्रत्येक वार्ड स्तर पर नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान, निगरानी और जनसंपर्क को प्रभावी बनाया जा सके। दूसरा, इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जन-जन की भागीदारी से जनआंदोलन का रूप दिया जाए, जिससे समाज का प्रत्येक वर्ग नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभाए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *