गोण्डा – की रात्रि को थाना को0नगर पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुल्लापुर की तरफ से एक शातिर बदमाश बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल के साथ आ रहा है। पुलिस टीम द्वारा लालपुर खालसा तिराहा के पास पंहुचकर अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम यश प्रताप सिंह बताया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, 19500/- रू0 नकद एवं बिना नम्बर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04.09.2026 को समय करीब 22ः30 बजे वादी अंकित गुप्ता, जो रूद्रपुर विशेन स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन है, अपनी दुकान बंद कर अपने साथी शिवप्रकाश तिवारी के साथ अम्बेडकर चौराहे से बालपुर बाजार जा रहा था।







