शहर और स्थानीय मार्गदर्शिकाचक रोडों से अतिक्रमण हटाने को आयुक्त सख्त, एफआईआर के निर्देश

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिकाचक रोडों से अतिक्रमण हटाने को आयुक्त सख्त, एफआईआर के निर्देशकिसान चक रोड मुक्ति अभियान शुरू, अतिक्रमण हटाकर खेतों तक आसान पहुंच बनाने पर जोरबार-बार अतिक्रमण करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : आयुक्तदेवीपाटन मंडल में चक रोड मुक्ति अभियान को आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी रफ्तार*पांचवा आयाम हनुमान शरण पांडे*गोण्डा – ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खेतों तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक चक रोडों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल में *“किसान चक रोड मुक्ति अभियान”* शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत *मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल* के निर्देशन में की गई। सोमवार को आयुक्त ने वर्चुअल माध्यम से मंडल के सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों एवं अपर जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में आयुक्त ने कहा कि चक रोड गांवों में खेतों तक पहुंचने वाले सार्वजनिक मार्ग होते हैं, जिनका उपयोग किसान खेती-बाड़ी, फसल परिवहन, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी एवं अन्य कृषि यंत्रों के आवागमन के लिए करते हैं। ऐसे रास्ते ग्रामीण कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए इन्हें अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों के अनुसार चकमार्गों का सीमांकन कराते हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा एवं चक रोडों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि चक रोडों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी

    मुंबई, रिलायंस समूह की कंपनी और भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंपनी, राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) ने देश की सबसे प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी के साथ…

     90 पुलिस सहायता केंद्रों, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता अभियान से श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान

    पुरी, : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *