शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 ट्रक व 05 बंडल पाइप बरामद

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालिवाल के नेतृत्व में थाना खोडारे पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-203/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त 01. मोहम्मद आसीफ उर्फ हसीन पुत्र स्व0 हसीब को कुडासन डिहवा थाना मनकापुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद ट्रक व 05 बंडल पाइप बरामद किया गया । राज्य और स्थानीय प्रशासनवादी कर्मवीर सिंह पुत्र विरेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम भटपुरा मिश्रा थाना निगोई जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना खोडारे में लिखित तहरीर दी गई कि वह ठेकेदारी का काम करता है जो ग्राम पंचायत तरैनी व दौलतपुर ग्राण्ट में ठेका लिया है। जहाँ कम्पनी का पाइप अपने ठेका के लिए रखा था। दिनांक 27.07.2026 को सुबह पहुचा तो  वहाँ पाइप नही था। काफी खोज बीन किया नही मिला। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खोडारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 30.07.2026 को थाना खोडारे पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त 01. मोहम्मद आसीफ उर्फ हसीन पुत्र स्व0 हसीब को कुडासन डिहवा थाना मनकापुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद ट्रक व 05 बंडल पाइप बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोडारे पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हु न्यायालय रवाना किया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *