शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सीखे जीवनोपयोगी कौशल, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

बद्दी (राज कुमार):हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल प्रदेश एवं सेंट बीर इंटरनेशनल स्कूल, बद्दी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्काउटिंग फॉर ऑल’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्काउटिंग की कार्यप्रणाली, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में स्काउटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, सहयोग और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन राजेश दलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सेंट बीर इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर चेयरमैन कुलबीर सिंह राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर करणबीर राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती दिव्या राणा तथा वाइस प्रिंसिपल एवं स्टेट ज्वाइंट कमिश्नर गाइड्स सुश्री नैन्सी हांडा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।इस अवसर पर राजेश दलाल ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और समाज सेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ‘स्काउटिंग फॉर ऑल’ का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को सीखने, आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे स्काउटिंग के आदर्शों को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि युवा पीढ़ी जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके।स्कूल के फाउंडर चेयरमैन कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों से युक्त, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है। स्काउटिंग बच्चों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर करणबीर राणा ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों को अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का महत्व समझाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन कौशल और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है। स्काउटिंग के माध्यम से युवा पीढ़ी में सेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित की जा सकती है।स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती दिव्या राणा ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। शिक्षा के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करना भी आवश्यक है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।स्कूल की वाइस प्रिंसिपल एवं स्टेट ज्वाइंट कमिश्नर गाइड्स सुश्री नैन्सी हांडा ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों को टीम भावना, सहयोग, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का महत्व सिखाती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन करने तथा उनमें जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने में सहायता प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक मनोज गोस्वामी ने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्काउटिंग से जोड़कर उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता बिष्ट, श्रीमती सपना ठाकुर, श्रीमती शैलजा जेठी, सुश्री भारती वर्मा, सुश्री रिया पसरीचा, सुश्री सोनाली रॉयल, सुश्री खुशी, सुश्री रितिका राजपूत, श्रीमती अंजुम शाहीना सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने स्काउटिंग के सिद्धांतों एवं कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी स्काउटिंग के उद्देश्यों, आदर्शों और महत्व के बारे में विस्तार से जाना तथा भविष्य में स्काउटिंग को अपनाने की प्रतिज्ञा ली।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *