शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न – 30 अगस्त को मोहाली से चंडीगढ़ तक त्रिशूल मार्च का ऐलान

पंचकुला (राजकुमार) शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक मौली जागरा पिंड स्थित शिवसेना हिंदुस्तान मजदूर सेना के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने की।बैठक में प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने बताया कि शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री पवन कुमार गुप्ता जी के दिशा-निर्देश अनुसार दो प्रमुख मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा -शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना की मांग है कि पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को जो 781 करोड़ रुपए का पैकेज दिया जा रहा है, उसके स्थान पर 5100 करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाए।

  1. पंजाब के अल्पसंख्यक हिंदू समाज की 11 सूत्री मांगों को मनवाने के लिए।
    इन मांगों को मनवाने के लिए 30 अगस्त 2026 को पंजाब स्तरीय त्रिशूल मार्च मोहाली से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री, पंजाब सरकार के निवास तक साधु-संतों के नेतृत्व में समस्त हिंदू समाज के सहयोग से निकाला जाएगा।
    उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के 35000 आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को न्याय न देने के लिए केंद्र सरकार के विरोध में भी शिवसेना हिंदुस्तान जल्द ही आंदोलन का ऐलान करेगी।
    बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे -महंत मनोज शर्मा ( मनु जी महाराज)
    चंडीगढ़ प्रदेश उप-प्रमुख डॉक्टर राजकुमार वर्मा, चंडीगढ़ हिंदुस्तान मजदूर सेना के प्रमुख किशन चौहान, चंडीगढ़ संगठन मंत्री मुरारी पाल, चंडीगढ़ युवा प्रमुख अमित अटवाल, वार्ड नं 7 के प्रभारी संजय गुप्ता, वार्ड नं 7 के प्रमुख प्रकाश चंद, मौली जागरा ब्लॉक प्रधान पप्पू लाल, सेक्टर 49 से अनिल बिरला, गुलाब और बबलू, उत्तम तिवारी, प्रवीण कुमार, रोहित, सेक्टर 26 से राजीव, सेक्टर 38 मौली जागरण से मनोज आदि।
⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *