शिवाश्री ऋतु कहेंगी ‘कथा मेरे महादेव की’ चंडीगढ में भव्य आयोजन

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़: भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवश्री ऋतु एक बार फिर अपने लोकप्रिय आध्यात्मिक आयोजन “कथा मेरे महादेव की (द रिदम ऑफ शिवा)” के साथ इस बार चंडीगढ पहुंच रहीं हैं। इस भव्य शिव उत्सव का आयोजन7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21-C स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित किया जा रहा है।भगवान शिव की आराधना, आध्यात्मिक चिंतन और शिव तत्व के गहन ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ साथ महादेव शिव व ज्योतिष के आपसी संबध पर भी केंद्रित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों शामिल होंगे जिनके बीच शिवाश्री ऋतु अपने विशेष शिव सूत्र प्रवचनों के माध्यम से शिव महिमा का गुणगान करेंगी ।इस भव्य आयोजन से चंडीगढ़ की सामाजिक एवं राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां जुड़ी हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में श्रीमती सुमिता कोहली,अमिता मित्तल,अंजू अग्रवाल, आशा मलहोत्रा हैं। इन महिला नेत्रियों ने बताया कि कथा मेरे महादेव की एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि यह समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।चंडीगढ़ में भव्य स्तर पर आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को इस दौरान भगवान शिव की भक्ति, आध्यात्मिक प्रवचन और सामूहिक आराधना के माध्यम से एक दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभव होगा ऐसी आशा आयोजकों ने व्यक्त की।
शिवाश्री ऋतु का मानना है कि भगवान शिव का संदेश मानवता, आत्मज्ञान और आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी उद्देश्य के साथ “कथा मेरे महादेव की” (द रिदम ऑफ शिवा) के आयोजन देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और शिव तत्व से जुड़ सकें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *