श्रावण मेला व कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पर सख्त निर्देश

अयोध्या ( जसबीर/सच कीरत सिंह) एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अयोध्या तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ प्रमुख मेला क्षेत्रों और यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं तथा कंट्रोल रूम की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से दायित्व निभाने पर बल दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन की तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, पार्किंग, डायवर्जन तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *