श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से पहले सेना की मॉक ड्रिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पांचवा आयाम पुंछ, 6 जुलाई:( सनी गुप्ता) : श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही पूरी तरह सतर्क हैं।इसी क्रम में भारतीय सेना के जवानों ने मेंढर तथा आसपास के क्षेत्रों में ऑपरेशनल तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान जवानों ने विभिन्न संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी रणनीति और त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का अभ्यास किया।वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए सेना एवं अन्य सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी संभावित चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लगातार सुरक्षा अभ्यास किए जा रहे हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है।प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है, ताकि आगामी श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *