श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747 सेक्टर 8 चंडीगढ़) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में लगाया गया। जगमोहन गर्ग जी ने यह सेवा उनके पिताजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दी। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दसरा भंडारा कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य भगवान सिंगला (#10 NAC चंडीगढ़) के सहयोग से गौशाला में लगाया गया। तीसरा भंडारा अमित जैन जी के सहयोग से जीरकपुर में लगाया गया। चौथा भंडारा देवी दयाल जी के सहयोग से बलटाना में लगाया गया। पांचवां भंडारा रोशन शर्मा जी के सहयोग से कालका में लगाया गया। और छठे भंडारे की सेवा रोहित कुमार जी के सहयोग से VIP रोड़ जीरकपुर में लगाया गया।सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, दर्शना देवी, मनु गर्ग, अशोक अग्रवाल, विकास गोयल, दिनेश सिंगला, हर्षिल गोयल, रिया, मुदित, पायल, अतुल एवं हियान आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने भंडारों के उपरांत आए हुए सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

    नई दिल्ली, तानिया रोहिल्ला:-एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘अमन उत्सव बाय एहसास’ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, समरसता और समावेशिता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *