श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाये छह विशाल भंडारे

पंचकूला : (राजकुमार):श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा श्रीमती सुकन्या एवं श्री राजेश कुमार जी (#838 सेक्टर 12 ए पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गोधाम में लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेम पूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा साहिल गर्ग जी के सहयोग से कालका में लगाया गया। तीसरा भंडारा हरलीन जी के सहयोग से मोहाली में लगाया गया। चौथा भंडारा गैरी जी के सहयोग से VIP रोड जीरकपुर में लगाया गया। पांचवा भंडारा दिनशाद सिंह जी के सहयोग से मोहाली सिटी सेंटर में लगाया गया। और छठ भंडारा प्रमोद मंगल जी के सहयोग से सेक्टर 18 डी चंडीगढ़ में लगाया गया। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, प्रवीण गोयल, दिनेश सिंगला एवं गिरिजेश राय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। भंडारों के उपरांत ट्रस्ट ने आए हुए सभी आत्मीय जनों और सहयोगियों का समय निकाल कर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रधानाचार्य ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला, निबंध-वाक्-पटुता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या। विचारों की धार, शब्दों की ताकत और तर्कों के दम पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब के…

    मूर्ति विसर्जन में डूब कर मरने वाले नव युवकों के परिजनों को दी गई सहायता राशि

    गोंडा (हनुमान शरण पांडे):जिले के तरबगंज भैरमपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से तीन नवयुवकों की दर्दनाक मृत्यु पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *