पंचकुला: (राजकुमार):सेवाओं में सर्वोच्च श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने रविवार 23 अगस्त को सात विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा गौवन सेवा धाम सेक्टर 23 पंचकूला में श्रीमती एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री एस पी सिंगला जी (कोठी नंबर 94 सेक्टर 6 पंचकूला) के सहयोग से लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा रमेश कुमार सिंगला जी के सहयोग से सेक्टर 5 के शिव मंदिर में लगाया गया। तीसरा भंडारा श्याम लाल जी के सहयोग से मोहाली में लगाया गया। चौथा भंडारा विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर 11 की मार्केट में लगाया गया। पांचवां भंडारा पूनम शर्मा जी के सहयोग से फेस 1 में लगाया गया। छठा भंडारा सुरेश जी के सहयोग से सेक्टर 15 की आयरन मार्केट में लगाया गया और सातवें भंडारे की सेवा प्रीतपाल जी के सहयोग से पीजीआई चंडीगढ़ में रही। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, अभिषेक गुप्ता, दिनेश सिंगला, नितिन अग्रवाल, गिरिजेश राय, क्रांति बिज, ईशा बिज, जगदीश कुमार एवं नरेंद्र कुमार दिव्या आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।








