पंचकुला: (राजकुमार):धर्मनगरी पंचकूला के जाने माने ट्रस्ट श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा शनिवार 29 अगस्त 2026 को सायं सवा पांच बजे सरकारी स्कूल ( वृद्धाश्रम के साथ), सेक्टर 15, पंचकूला में आशियाना अनाथालय के बच्चों का जन्मदिन मनाकर उन्हें उपहार दिए और सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा पाठ किया।फ्रेंड्स बेकर्स ने बच्चों के लिए बहुत सुंदर और स्वादिष्ट केक दिया। ट्रस्ट ने सनातन संस्कृति की परंपरा का सम्मान करते हुए केक को बच्चों से कटवाया नहीं बल्कि उन्हें प्रसाद स्वरूप केक चम्मच से खिलाया।भंडारे की सेवा ट्रस्ट की ओर से रही। ट्रस्ट ने नैंसी, पल्लवी, अनुष्का, पूजा, भूमिका, शिवम, शिवानी, हरीश, हनी, अनु, गौरव, आयुष, पायल, अनिकेत, खुशी, जाह्नवी, कार्तिक और प्रियांशी को उपहार देकर और केक खिलाकर जन्मदिन मनाया और सभी को भोजन प्रसाद खिलाया।खुशी के इस अवसर पर राकेश गोयल, पुनीत बंसल , राज मित्तल, विकास गोयल, नरेश सिंगला, अभिषेक गुप्ता, दिनेश सिंगला, सुनील जैन, गिरिजेश राय, अरुण अग्रवाल एवं हरिओम जी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।ट्रस्ट ने बताया कि सभी सदस्य महीने के अंतिम शनिवार को बच्चों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और महीने में जितने भी बच्चों का जन्मदिन आता है उन्हें ट्रस्ट की तरफ से जन्मदिन का उपहार दिया जाता है। ट्रस्ट का उद्देश्य न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेम और सेवा से जोड़ना है।अंत में ट्रस्ट ने आए हुए सभी आत्मीय जनों का समय पर पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया।








