संविधान लोकतंत्र की आत्मा है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ : (रूपेश त्रिवेदी) हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन का जोन-2 सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, हमें इस अंतरात्मा की आवाज को सुनकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

वे आज चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग तथा रास कला मंच के सहयोग से मंचित नाटक ” संविधान के नायक” को देखने के बाद संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष तथा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने भी नाटक के संदेश एवं कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने नाटक के जीवंत अभिनय एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रामायण में हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाने का संस्मरण है उसी प्रकार आज इस नाटक के माध्यम से कलाकारों एवं लेखक ने दर्शकों को संविधान के प्रति उनके दायित्वों की याद दिलाई है। ऐसे नाटक समाज को संस्कृति एवं देश भक्ति का मार्ग दिखाने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं ।
इस अवसर पर नाटक की स्क्रिप्ट का विमोचन भी किया गया।

नाटक के मंचन के अवसर पर लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला , उप सभापति श्री हरिवंश , हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अलावा विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं विधान मंडलों के अधिकारी उपस्थित थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *