गोण्डा – (हनुमान शरण पांडे): जनपद में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग एवं धानेपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना, स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मार्गों पर स्कूल वाहनों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों, फिटनेस, बीमा, परमिट तथा अन्य आवश्यक मानकों का गहन परीक्षण किया गया।बिना फिटनेस, बीमा एवं परमिट संचालित दो स्कूल बसें सीज, छह वाहनों का चालानअभियान के दौरान दो स्कूल बसें बिना वैध फिटनेस, बीमा, परमिट एवं अन्य अनियमितताओं के साथ संचालित पाई गईं। दोनों बसों को नियमानुसार धानेपुर थाने में सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले छह स्कूल वाहनों का चालान किया गया। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।कानून प्रवर्तनसयुक्त प्रवर्तन टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन के सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहन संचालन करने के लिए जागरूक भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों की ऑरहेलना करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।







