समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकांश शिकायतों का मौके पर किया समाधान

पंचकूला (दिव्या राणा ):नगराधीश जागृति ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जिलावासियों की विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कराया।

गांव धामण भोज टिपरा, मोरनी निवासी ने गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने तथा डंगा (रिटेनिंग वॉल) बनवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके मकान के समीप गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पानी घर में प्रवेश कर जाता है। इससे मकान को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ जलभराव के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। शिकायत पर नगराधीश ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

राजेंद्र कुमार ने पंचकूला से शहजादपुर बस सेवा को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अनियमित बस सेवा के कारण विद्यार्थियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर नगराधीश सुश्री जागृति ने जीएम रोडवेज को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

गांव भानू, तहसील पंचकूला निवासी ने अपने घर के सामने गली में मलबा पड़े होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इससे आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत पर नगराधीश ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी को मलबा जल्द हटाने के निर्देश दिए।

गांव मंडलाय निवासी ने अपनी जमीन पर बने गोहर पर दूसरे पक्ष द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दी और कब्जा हटाने की मांग की। इस पर नगराधीश ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

नगराधीश जागृति ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले समाधान शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविरों से जुड़कर लोगों से फीडबैक लेते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का बिना विलंब शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी एवं कराधान, मत्स्य, वन, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *