समान नागरिक संहिता समय की मांग : ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला, 28 मई 2026।

हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने एक वक्तव्य में कहा कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत सभी नागरिकों के लिए एक समान व्यक्तिगत कानून लागू होगा, चाहे वह विवाह, तलाक, गोद लेना, भरण-पोषण अथवा संपत्ति से जुड़े विषय हों। गुप्ता ने कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि विकसित भारत की उन्नति और सामाजिक समरसता का मार्ग है। इसके लागू होने से देश में आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द और मिल-जुलकर रहने की भावना को मजबूती मिलेगी तथा समाज में समानता का मजबूत आधार तैयार होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई धार्मिक परंपराओं और पुराने व्यक्तिगत कानूनों के कारण महिलाओं को संपत्ति और अन्य अधिकारों में समान अवसर प्राप्त नहीं हो पाते। समान नागरिक संहिता महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। गुप्ता ने कहा कि हमारा संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करने की बात करता है और समान नागरिक संहिता उसी भावना को साकार करने का माध्यम बनेगी। इसके लागू होने के बाद राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशहित की भावना को और अधिक बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसलिए उनका स्पष्ट मानना है कि समान नागरिक संहिता केवल समय की मांग ही नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक कदम भी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आयुष, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन

    पंचकूला, 9 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं महानिदेशक आयुष विभाग श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार 21 जून…

    मुख्यमंत्री ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

    पंचकूला , 9 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *