सहकारिता सप्ताह के अवसर पर पंचकूला केन्द्रीय सहकारी बैंक में कर्मचारियों ने ली ‘सहकार से समृद्धि’ की शपथ

पंचकूला (नेहा पांडेय ):आज पंचकूला केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रांगण में सहकारिता सप्ताह के आयोजन के अवसर पर बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर बैंक के महाप्रबन्धक यशवीर सिंह ने सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंक कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि वे “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी शपथ ली कि समृद्ध सहकारिता, विकसित भारत की सशक्त नींव बनेगी तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। साथ ही, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना सम्पूर्ण योगदान देने का भी संकल्प लिया।सभी पैक्सों में भी विशेष आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पहलों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी सदस्यों को प्रदान की गई। साथ ही, पैक्स की ऑडिट रिपोर्ट पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सदस्यों को इस बारे में अवगत कराया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *