पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या: में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से आठ पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। साइबर क्राइम थाना अयोध्या ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 12 लाख 4 हजार 600 रुपये की ठगी की रकम वापस कराई है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम बलवंत चौधरी और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गई।साइबर क्राइम थाना पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों पर संबंधित बैंक एवं अन्य स्तरों पर प्रभावी पत्राचार और समन्वय करते हुए धनराशि वापस कराने की कार्रवाई की। इनमें सामान उपलब्ध कराने के नाम पर 2 लाख 30 हजार 200 रुपये और 2 लाख 49 हजार 900 रुपये की ठगी, बिना जानकारी यूपीआई बनाकर 1 लाख 80 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करने, जमीन के क्रय-विक्रय के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी तथा फोन हैक कर 12 हजार, 12 हजार, 10 हजार और 10 हजार रुपये की ठगी के मामले शामिल रहे।पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को इन सभी आठ मामलों में कुल 12,04,600 रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए। साइबर अपराध के खिलाफ यह कार्रवाई डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित शिकायत और समय रहते पुलिस से संपर्क की अहमियत को भी रेखांकित करती है।धनराशि वापस कराने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद, हेड कांस्टेबल सूर्य विजय सिंह, कांस्टेबल प्रवीण दीक्षित और कांस्टेबल हरिवीर सिंह शामिल रहे।अयोध्या पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक या ऑनलाइन भुगतान के झांसे में न आएं। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम
पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…







