साकेत महाविद्यालय में पीजी प्रवेश ने पकड़ी रफ्तार, 31 जुलाई तक आवेदन; 4 अगस्त से मेरिट व दाखिले शुरू

अयोध्या (जसबीर/ सच कीरत सिंह): कामता प्रसाद सुन्दरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए परास्नातक (एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम.) कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षाफल घोषित होने के बाद महाविद्यालय ने विभिन्न विषयों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार हिन्दी, अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, प्राचीन इतिहास, प्राणि विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए onlinemyselection.com पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 जुलाई 2026 तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करने के साथ ही समर्थ पोर्टल (rmlauadm.samarth.edu.in) पर भी आवेदन अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।प्रशासन ने बताया कि प्राप्त आवेदनों एवं सीटों की उपलब्धता के आधार पर 4 अगस्त 2026 से मेरिट सूची जारी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों में उपस्थित होकर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।वहीं समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, संगीत, चित्रकला तथा एम.कॉम. सहित कई विषयों में परास्नातक प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पहले से संचालित है।सह मीडिया प्रभारी डॉ. रामलाल विश्वकर्मा ने बताया कि सभी पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नए शैक्षिक सत्र का लाभ समय पर प्राप्त करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *