गोंडा (हनुमान शरण पांडे): सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा जिला मुख्यालय पर निकली गई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति यात्रा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम से शुरू होकर यह यात्रा मेडिकल कॉलेज परिसर में महाराजा देवी भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई।यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने संगठन के पदाधिकारीयों ने हाथों में मशाल लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए महाराजा देवी भगत सिंह की प्रतिमा के सामने पहुंचकर यात्रा समाप्त की।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 की थीम पर रंगोली बनाई।तथा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन सुना गया प्रधानमंत्री के जन्मदिवस परसेवा संकल्प अभियान 2047 के विकसित भारत निर्माण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सांसद कारण भूषण सिंह विधायक रमापति शास्त्री तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडे गौरा विधायक प्रभात वर्मा मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी गोंडा सदर के विधायक प्रतिकभूषण शरण सिंह कर्नलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह आज सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







