हजारों की भीड़ में ‘हाथ की सफाई’, पुलिस ने खोली गिरोह की परतें; पांच गिरफ्तार

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह):अयोध्या: रौनाही टोल प्लाजा पर 31 अगस्त को आयोजित स्वागत रैली में भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से नकदी और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रौनाही पुलिस ने पांच शातिर आरोपितों को गिरफ्तार कर 2 लाख 1 हजार 400 रुपये, छह मोबाइल फोन और हुंडई वेन्यू कार बरामद की है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि रैली में चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया गया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने अलीगंज कट, अयोध्या रोड पर घेराबंदी कर पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सर्वेश रावत, राजकुमार कश्यप उर्फ प्रधान, उमेश पासी, सर्वजीत सिंह और अजय कुमार कनौजिया भीड़ में शामिल होकर लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपितों के कब्जे से चोरी की नकदी और मोबाइल बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इस बरामदगी से रैली में दर्ज चोरी के कई मामलों के खुलासे का रास्ता साफ हुआ है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक आयोजनों में नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।पुलिस के मुताबिक अजय कुमार कनौजिया के विरुद्ध पूर्व में चोरी, मादक पदार्थ समेत कई मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपितों पर भी रौनाही थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी रुदौली की निगरानी में थानाध्यक्ष रौनाही रतन कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रहास मिश्रा, कमल सिंह, अर्जुन कुमार यादव और दीपक चौधरी समेत पुलिस टीम ने की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

    (हनुमान शरण पांडे) : गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की…

    10 महीनों में 14 बार चुनाव आयुक्तों की आपत्ति ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल : सुधा भारद्वाज

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *