चंडीगढ़,
हरियाणा के लिए यह गर्व और गौरव का ऐतिहासिक क्षण है। एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई भारतीय महिला कुश्ती टीम की सभी छह पहलवान हरियाणा की बेटियाँ हैं। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश की खेल संस्कृति और प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि देशभर में हरियाणा की खेलों में अग्रणी पहचान को भी मजबूत करती है।
हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के खेल मंत्री होने के नाते यह उनके लिए विशेष गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, उत्कृष्ट प्रशिक्षक तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं और हरसंभव सहयोग देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कुश्ती टीम
50 किग्रा – दीपांशी राठी
53 किग्रा – अंतिम पंघाल
57 किग्रा – मनीषा भनवाला
62 किग्रा – मानसी अहलावत
68 किग्रा – निशा दहिया
76 किग्रा – प्रिया मलिक
खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की
खेल मंत्री गौरव गौतम ने एशियन गेम्स 2026 के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे देश और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।
गौरव गौतम ने विशेष रूप से चयनित महिला पहलवानों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियां आज खेलों के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उनकी सफलता प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहे हैं।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी उपलब्धियों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।






