हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला ) – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में नवनिर्मित भव्य गौशाला का उद्घाटन किया। इस गौशाला में गायों की सुविधा, देखभाल एवं आराम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।इस अवसर पर राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में जन्मी एक नन्ही गाय का नामकरण भी किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक उसका नाम ‘गौरी’ रखा। इस नामकरण के साथ कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उल्लास से भर गया।लोक भवन में गौशाला का निर्माण गायों की समुचित देखभाल और उनके लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के परिसहाय स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित हरियाणा लोक भवन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रधानाचार्य ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला, निबंध-वाक्-पटुता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या। विचारों की धार, शब्दों की ताकत और तर्कों के दम पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब के…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाये छह विशाल भंडारे

    पंचकूला : (राजकुमार):श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा श्रीमती सुकन्या एवं श्री राजेश कुमार जी (#838 सेक्टर 12 ए पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *