अकबरपुर स्टेशन को मिलेगा आधुनिक रूप, 16 करोड़ से ज्यादा के कार्यों का एडीआरएम ने लिया जायज

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकबरपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक और यात्री सुविधाओं से लैस करने का काम तेजी से चल रहा है। शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह ने स्टेशन का निरीक्षण कर करीब 16.02 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे उन्नयन एवं विकास कार्यों की प्रगति परखी।
निरीक्षण के दौरान नीलिमा सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकबरपुर स्टेशन भवन का विकास, पोर्टिको, नए यात्री हॉल, बेहतर प्रवेश-निकास व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया एवं रेस्टोरेंट और प्लेटफार्म शेल्टर विकसित किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, शौचालय, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।स्टेशन की सुरक्षा और यात्री सूचना व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए एलईडी आधारित स्टेशन नेम बोर्ड, आधुनिक कोच गाइडेंस एवं ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन परिसर में लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए जा रहे हैं, जिससे स्टेशन का स्वरूप आकर्षक और आधुनिक बनेगा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/एफएस प्रशांत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने कहा कि अकबरपुर स्टेशन के विकास का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के यात्री सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को नए स्तर पर विकसित किया जा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन के उन्नयन से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

    नई दिल्ली, तानिया रोहिल्ला:-एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘अमन उत्सव बाय एहसास’ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, समरसता और समावेशिता…

    14 कोसी मार्ग की बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिले अखिलेश यादव, नौ परिवारों को एक-एक लाख की सहायता

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *