अनिरुद्ध सिंह के जन्मदिन पर हरियाली का संदेश, गुरुजी ने दिया यादगार तोहफा

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह):अयोध्या:जन्मदिन पर फूलों के गुलदस्ते नहीं, बल्कि पीपल, बरगद और पाकड़ जैसे जीवनदायी पौधों का उपहार—यह दृश्य पुलिस लाइन अयोध्या में देखने को मिला, जब मंडलाधिकारी पद पर नियुक्त क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह के जन्मदिवस को ‘अपना स्कूल’ टीम ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ यादगार बना दिया।उपनिरीक्षक रणजीत यादव ‘खाकी वाले गुरुजी’ अपनी टीम के साथ पहले ही पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने स्वयं गड्ढा खोदकर ट्री-गार्ड की व्यवस्था कराई और फिर अनिरुद्ध सिंह को फोन कर कहा—“सर, पुलिस लाइन आइए, आपको जन्मदिन का एक खास उपहार देना है।” कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर पौधारोपण कर जन्मदिन को हरियाली के उत्सव में बदल दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *